35.1 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 2, 2026

30 के पार सिर्फ BP-शुगर नहीं, लिवर की भी करें फिक्र; ये उपाय रखेंगे सुपर फिट

लाइफस्टाइल डेस्क। 30 का पड़ाव पार करते ही अक्सर लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। लोग ब्लड प्रेशर नापने लगते हैं, शुगर टेस्ट कराते हैं और हार्ट हेल्थ की भी फिक्र करने लगते हैं। हालांकि इन सबके बीच हम अक्सर अपने शरीर के उस अंग को भूल जाते हैं जो हमारे जिंदा रहने के लिए 500 से भी ज्यादा अहम काम करता है, जी हां हमारा लिवर।

यह भी पढ़ें-गर्मियां शुरू होते ही क्यों होती है Low Blood Pressure की समस्या, ऐसे करें बचाव

आपका लिवर (liver) सिर्फ खाना ही नहीं पचाता, बल्कि यह शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है, कोलेस्ट्रॉल संभालता है, जरूरी विटामिन स्टोर करता है और आपकी दिनभर की एनर्जी को बैलेंस रखता है। कुदरत ने लिवर को एक जादुई ताकत दी है। जी हां, यह खुद को दोबारा ठीक कर सकता है, लेकिन यह तभी मुमकिन है, जब हम समय रहते इसे बचाने की पहल करें।

असलियत में, अगर आप दिनभर कुर्सी पर बैठे रहते हैं, आपको मोटापा या डायबिटीज है, कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं या आपका खानपान खराब है, तो भी आपके लिवर पर फैट जमा हो सकता है। अगर इसे यूं ही छोड़ दिया जाए, तो यह सूजन, सिरोसिस और आगे चलकर लिवर कैंसर का रूप भी ले सकता है। 30 की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म वैसे भी धीमा हो जाता है, और ऑफिस-परिवार की उलझनों में एक्सरसाइज छूट जाती है। इसलिए अब लिवर के प्रति गंभीर होना जरूरी है।

कोशिश करें कि आपका बॉडी मास इंडेक्स 23 से नीचे रहे। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए शरीर का मात्र 7 से 10 प्रतिशत वजन घटाना भी एक बड़ा और चमत्कारी बदलाव ला सकता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। आप अपनी पसंद के हिसाब से तेज चलना, साइकिल चलाना, स्विमिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं।

शुगरी ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स और तली-भुनी चीजों से सख्त परहेज करें। इसके बजाय अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और लीन प्रोटीन शामिल करें। एक अच्छी खबर यह भी है कि बिना ज्यादा चीनी और मलाई वाली ब्लैक कॉफी आपके लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

Tag: #nextindiatimes #liver #Health

RELATED ARTICLE