38 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 12, 2026

ओमान तट के पास शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने कहा ये…

नई दिल्ली। Oman के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान हमला कर दिया। इस हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। जिसके तलाश जारी है। खबरों के अनुसार, हमले के बाद जीएफएस गैलेक्सी जहाज में आग लग गई, जिसके कारण चालक दल को भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें –‘किस भ्रम में हो, भारत हमारे साथ है…’ नेतन्याहू ने अमेरिका को सुनाई दो टूक

इस हमले को लेकर भारतीय सरकार ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है। ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान आया है। विदेश मंत्रालय ने बताया, “हम आज सुबह ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है,जबकि 1 भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।”

विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि ओमान में हमारी एम्बेसी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रही है। हम ओमानी अधिकारियों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं।

कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हो रहे हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा कि हम तनाव को तुरंत कम करने और डिप्लोमैटिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को खत्म करने की अपनी मांग दोहराते हैं ताकि इस इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके।

इस इलाके में कमर्शियल शिपिंग और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और इस इलाके में इंटरनेशनल कानून के मुताबिक, इंटरनेशनल जलमार्गों से बिना रुकावट के नेविगेशन और कॉमर्स को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

Tag: #nextindiatimes #Oman #Iran

RELATED ARTICLE