36.5 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 11, 2026

Hero का नया VIDA VX2 Plus लांच, 187 किमी की रेंज के साथ राइडिंग मोड्स भी

ऑटो डेस्क। Hero Vida ने नया VX2 Plus स्कूटर लॉन्च किया है जिसमें नया 4.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह मौजूदा 3.4kWH वेरिएंट के बराबर पावरट्रेन और परफॉर्मेंस को बनाए रखते हुए उससे काफी ज्यादा रेंज देता है। 1.43,990 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 187 किमी तक रेंज (IDC) देता है।

यह भी पढ़ें-Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Jog E लांच, रेंज जानकर रह जाएंगे दंग

नया Vida VX2 Plus वेरिएंट दो रिमूवेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल करता है जिनमें से हर एक की पावर 2.2kWh है और दोनों मिलकर 4.4kWh के हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 187 किमी की IDC रेंज देता है जो मौजूदा VX2 Plus 3.4kWh वेरिएंट की 146 किमी की रेंज से काफी ज्यादा है।

इस स्कूटर के साथ 1kW का पोर्टेबल चार्जर मिलता है जो 3.4kWh वेरिएंट के साथ आने वाले चार्जर से डबल पावरफुल है। इसकी मदद से स्कूटर को 0 से 80% तक 3 घंटे 17 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, 5 घंटे 8 मिनट में से 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। अगर आप DC चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह समय काफी कम हो जाता है।

DC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 65 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तो वहीं 2 घंटे 30 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकेगा। Vida का कहना है कि अब देश भर में उनके 6,000 से भी ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क काम कर रहा है। स्कूटर का बाकी हिस्सा काफी हद तक मौजूदा VX2 Plus 3.4kWh जैसा ही है। इसमें पावर के पहले की ही तरह 6kW की मोटर दी गई है जो 26nm का टॉर्क जनरेट करती है।

कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है। इस स्कूटर में आपको Eco, Ride और Sport जैसे 3 राइडिंग मोड्स मिलेंगे। साथ ही, इसमें एक Boost फंक्शन भी दिया गया है जो ओवरटेक करने के लिए थोड़े समय के लिए एक्सट्रा परफॉर्मेंस देता है।

Tag: #nextindiatimes #Hero #VidaVX2Plus

RELATED ARTICLE