35.2 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 11, 2026

भारत में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron, मिलेंगे 9 एयरबैग्स

ऑटो डेस्क। Volkswagen India ने नई Tayron Life को लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रीमियम 5-सीटर SUV है। Tayron लाइफ को 41.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बेहतर डिजाइन, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जगह को पसंद करते हैं। Tayron लाइफ शानदार आराम और परफॉर्मेंस देती है।

यह भी पढ़ें-Hyundai Creta N Line हुई महंगी, देखें अब कितनी हुई कीमत

Tayron Life को काफी बड़े साइज में बनाया गया है जिसकी लंबाई 4,792mm और व्हीलबेस 2,789mm है। इसमें 885-लीटर की लगेज कैपेसिटी मिलती है जिसे बढ़ाकर 2,090 लीटर तक किया जा सकता है। Tayron Life को एक 5-सीटर प्रीमियम SUV के रूप में पेश किया गया है।

Volkswagen का डिजाइन तीन बातों पर टिका है- स्टेबल, लाइकेबल और सीक्रेट सॉस। ये बातें इसके डिजाइन को तय करती हैं जिससे Volkswagen की कारें भरोसेमंद, दिखने में आकर्षक और पूरी तरह से Volkswagen जैसी लगती है। इस कार में फुल LED लेंस सिस्टम वाले LED हेडलैंप्स दिए गए हैं जिनके बीच में इल्यूमिनेटेड मोल्डिंग है। इसके रेडिएटर ग्रिल पर लगातार चलने वाली लाइट सिग्नेचर और चमकता हुआ Volkswagen का लोगो मिलता है।

कार का फ्रंट बंपर बॉडी के कलर का है जिस पर सिल्वर कलर की फ्रंट बार लगी है। इसके साथ ही इसमें ब्लैक रूफ रेल्स और बॉडी के रंग के डोर पैनल दिए गए हैं। दरवाजों के हैंडल पर ट्रप लाइटिंग और मिरर्स पर प्रोजेक्शन लाइटिंग मिलती है। कार में ब्लैक डायमंड-टर्न फिनिश वाले 45.72 सेमी के R18 बोलोनिया अलॉय व्हील्स लगे हैं।

इस SUV में कई सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टन, आगे-पीछे की साइड और सेंटर को मिलाकर कुल 9-एयरबैग्स शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 14 अलग-अलग फीचर्स वाला लेवल 2 ADAS, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, आगे और पीछे की पैसेंजर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #Volkswagen #VolkswagenTayron

RELATED ARTICLE