लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में वेट लॉस करने के लिए लोग नेचुरल और आसान उपायों की तलाश में रहते हैं। इसी कड़ी में एप्पल साइडर विनेगर और ग्रीन टी सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। दोनों ही प्राकृतिक हैं और आसानी से उपलब्ध हैं और सेहत के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि वेट लॉस के लिए इन दोनों में से कौन ज्यादा प्रभावी है? तो आइए विस्तार से इस आर्टिकल में समझते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या वाकई वजन घटाता है ब्राउन राइस? सफेद चावल छोड़ने से पहले जान लें ये सच!
एप्पल साइडर विनेगर भूख को कंट्रोल करता है, ब्लड शुगर संतुलित रखता है और ओवरईटिंग कम करने में मदद करता है। वहीं, ग्रीन टी (Green tea) में मौजूद कैटेचिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्निंग को फास्ट करते हैं। तुलना करें, तो लॉन्ग टर्म और सुरक्षित वेट लॉस के लिए ग्रीन टी ज्यादा प्रभावी मानी जाती है, जबकि एप्पल साइडर विनेगर सीमित मात्रा में सहायक विकल्प है।
एप्पल साइडर विनेगर सेब के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो वेट लॉस करने में सहायक माना जाता है।
वेट लॉस में फायदे:
मेटाबॉलिज्म को थोड़ा तेज करता है।
भूख कम करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है।
फैट स्टोरेज को कम करने में मदद करता है।
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन अक्सर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर किया जाता है। इससे पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।
ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, खासतौर पर कैटेचिन्स और एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट, जो फैट बर्निंग में अहम भूमिका निभाते हैं।
वेट लॉस में फायदे:
फैट ऑक्सीडेशन बढ़ाती है।
कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
पेट की चर्बी कम करने में सहायक है।
शरीर को डिटॉक्स करती है।
Tag: #nextindiatimes #Greentea #Health




