ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्द ही नई कारों को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। निर्माता की ओर से हाल में ही सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है। जिससे यह जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें-जल्द लांच होगा Hyundai Verna का Facelift, फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव
सोशल मीडिया पर निर्माता की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में BEV और HEV के नाम को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही लिखा है कि भविष्य दस्तक दे रहा है। आपका क्या अनुमान है? अपनी टिप्पणी छोड़ें! निर्माता ने अभी इन कारों के नामों की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि निर्माता की ओर से पहले Kia Syros EV को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Kia Sorento को भी भारत में ऑफर किया जाएगा।

Kia की ओर से सिरोस ईवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा, जिसे कैरेंस के नीचे पोजिशन किया जाएगा। जिसके बाद यह निर्माता की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो जाएगी। इसके साथ ही दूसरी एसयूवी Kia Sorento को HEV के साथ ऑफर किया जा सकता है।
किआ की ओर से भी टीजर में यह जानकारी दी गई है कि वह किस तकनीक के साथ कारों को लॉन्च करेगी। यह जानकारी नहीं मिली है कि वह कब तक इनको लॉन्च करेगी। लेकिन उम्मीद है कि किआ सिरोस को जुलाई में ही लॉन्च कर सकती है। इसके कुछ समय के बाद सोरेंटो को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #KiaSorento #Kia




