39.1 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 5, 2026

Ather, Ola या TVS: कौन सा है सबसे सस्ता टचस्क्रीन इलेक्ट्रिक स्कूटर?

ऑटो डेस्क। अगर आप टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने वाली एक स्टाइलिश स्कूटर की तलाश में है तो यहां हम आपको 5 बेहतरीन विकल्प देने वाले हैं। इन स्कूटर्स में न सिर्फ कमाल के फीचर्स मिलते हैं बल्कि इनकी रेंज भी बहुत अच्छी है। यहां हम आपको टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने वाली 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें-बिना पेट्रोल वाली बाइक लॉन्च, जानें Flex Fuel Motorcycle की कितनी है कीमत

Simple One:

Simple One स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,89,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस स्कूटर में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है। इसमें Google Maps, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ स्मार्टवॉच कनेक्ट करने की भी सुविधी मिलती है। यह स्कूटर 5.0kWh और 4.5kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ आता है जो फुल चार्जिंग पर 265 किमी तक की रेंज दे सकता है।

Ola S1 Pro Gen 3:

यह स्कूटर Ola के सबसे पसंद किए जाने वाले मॉडल्स में एक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,14,999 रुपए है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है दो नए सॉफ्टवेयर पर चलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 242 किमी तक की रेंज देता है। इसमें आपको मैप्स, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Ather 450X:

Ather के इस स्कूटर की कीमत 1,73,046 रुपए (एक्स-शोरूम) है जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन बोर्ड दिया गया है और इसे मोबाइल की तरह टच और स्क्रोल भी किया जा सकता है। इस स्कूटर में गूगल मैप्स, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल और एलेक्सा के भी फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी तक चल सकता है।

TVS iQube ST:

यह TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे शानदार मॉडल है जिसकी कीमत 1.71 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन दिया गया है जिसे बटन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह दो बैटरी विकल्पों 3.5kWh और 5.3kWh में आता है। इसका सबसे बड़ा मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी तक चल सकती है।

Ather Rizta:

Ather के इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,045 लाख रुपए है। इसमें 7-इंच का डैशबोर्ड दिया गया है जिसे मोबाइल की तरह स्वाइप और जूम करके इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 159 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।

RELATED ARTICLE