41.2 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 5, 2026

धूप में जाते ही लाल होने लगती है त्वचा? पहचानें सन एलर्जी के ये शुरुआती लक्षण

लाइफस्टाइल डेस्क। तेज धूप की वजह से ज्यादातर लोगों को सनबर्न, रैशेज, स्किन में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। लेकिन, कुछ लोगों को सूर्य की रोशनी में जाते हैं कि एलर्जी होने लगती है। इस स्थिति को सन एलर्जी (sun allergy) के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

धूप से संबंधित स्किन रिएक्शन का सबसे आम प्रकार माना जाता है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है, खासकर 20 और 30 की उम्र की महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। इसमें धूप में समय बिताने के बाद त्वचा पर खुजली वाले लाल दाने निकल आते हैं। यह दाने मुख्यरूप से हाथ, छाथी और गर्दन में आते हैं। ये दाने हर व्यक्ति में अलग-अलग तरह के दिख सकते हैं, इसीलिए इस स्थिति के नाम में “पॉलीमॉर्फस” (यानी जिसका अर्थ है कई रूप) शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें व्यक्ति की स्किन पर बहुत अधिक खुजली वाले दाने (bumps) हो जाते हैं, जो त्वचा के उन हिस्सों पर भी दिखाई दे सकते हैं जो सीधे धूप के संपर्क में नहीं आए थे। यह लंबे समय तक रहने वाली समस्या हो सकती है और इससे पीड़ित लोगों के लिए यह काफी तकलीफदेह हो सकती है।

यह तब होता है जब आपकी त्वचा पर लगाई गई कोई चीज, जैसे कि सनस्क्रीन का कोई इंग्रीडिएंट, परफ्यूम या कुछ स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, धूप के साथ रिएक्शन करते हैं और दाने पैदा करते हैं। दूसरे शब्दों में, सिर्फ धूप ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं है; केमिकल और धूप का कॉम्बिनेशन मिलकर यह रिएक्शन पैदा करता है।

कुछ लोगों के लिए, धूप किसी नई बीमारी का कारण नहीं बनती, बल्कि पहले से मौजूद बीमारी को और खराब कर देती है। ल्यूपस (एक ऑटोइम्यून बीमारी), मुंहासे और रोसैसिया (rosacea) जैसी स्थितियां धूप के संपर्क में आने से बढ़ सकती हैं। अगर धूप में रहने के बाद आपको बार-बार रैशज या त्वचा पर कोई प्रतिक्रिया दिखाई देती है, जैसे खासकर अगर यह आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है या स्थिति बिगड़ रही है, तो आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ (dermatologist) से सलाह लेनी चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #sunallergy #Lifestyle

RELATED ARTICLE