लाइफस्टाइल डेस्क। अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी के इलाज के लिए हम डॉक्टर्स के पास जाते हैं और उनकी दी हुई सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। चलिए इस डॉक्टर्स डे (Doctors’ Day) पर हम ये जानते हैं कि इतनी स्ट्रेसफुल और बिजी लाइफस्टाइल के बीच डॉक्टर्स अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखते हैं?
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
बिजी और इमरजेंसी शेड्यूल के बावजूद डॉक्टर्स कभी भी अपनी नींद से समझौता नहीं करते। उन्हें पता होता है कि शरीर के लिए 7-8 घंटे की नींद कितनी जरूरी है। अच्छी नींद शरीर की मरम्मत, अच्छी मेंटल हेल्थ और मजबूत इम्युनिटी के लिए जरूरी है। पूरी नींद लेने से दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
फिट रहने के लिए सिर्फ घंटों जिम में भारी वजन उठाना ही एक तरीका नहीं है। ज्यादातर डॉक्टर्स अपने दिन की शुरुआत 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक या योग से करते हैं। इसके साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी वो अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं। किसी खास तरह की डाइट के बजाय डॉक्टर्स बैलेंस्ड डाइट को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वे अपनी डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करते हैं। साथ ही, शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी ड्रिंक्स और ज्यादा नमक से दूरी बनाते हैं।

डॉक्टर्स की जिंदगी में काफी स्ट्रेस होता है। इससे निपटने के लिए वे मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करते हैं। काम के बीच में छोटे ब्रेक लेना और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना उन्हें इमोशनली रिचार्ज करता है। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना सेहत के लिए सबसे जरूरी है।
डॉक्टर्स किसी भी शारीरिक संकेत को नजरअंदाज नहीं करते। वे खुद डॉक्टर होने के बावजूद अपनी बीमारी का इलाज खुद नहीं करते और दूसरे डॉक्टर्स से सलाह लेते हैं। समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसे रूटीन चेकअप से वे अपनी सेहत की निगरानी करते हैं।
Tag: #nextindiatimes #DoctorsDayb #health




