लखनऊ। राजधानी लखनऊ के खरगापुर स्थित कामाख्या मन्दिर के निकट ॐ शान्ति महिला कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह भी पढ़ें-Summer Vacation में बच्चों को जरूर घुमाएं लखनऊ की ये जगहें
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शोभायात्रा श्री शिव महापुराण कथा (Shiv Mahapuran Katha) के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित की गई। इसका मुख्य संचालन चक्रयोग विश्वगुरु दादास्वामी जी महाराज ने तथा प्रबन्धन ॐ शान्ति महिला कल्याण संस्थान की संस्थापिका शान्ति सिंह चौहान ने किया तथा 551 पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन भी किया गया। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि श्री शिव महापुराण कथा 29 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक निरन्तर अपराह्न 3:00 बजे से सायं 6:30 तक चलेगी। कथा में धर्म, अध्यात्म और शिवभक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा ।
(रिपोर्ट- राजेश कुमार, लखनऊ)
Tag: #nextindiatimes #ShivMahapuranKatha #Lucknow




