टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo Reno 16 5G सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 16 5G, Reno 16 Pro 5G, और Reno 16F 5G मॉडल लॉन्च किए हैं। ओप्पो के Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो Reno 16F 5G स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें-दमदार प्रोसेसर के साथ लांच हुआ गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5, जानें कीमत
Oppo Reno 16F 5G स्पेसिफिकेशन्स:
Oppo Reno 16F 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.57-इंच का full-HD+ डिस्प्ले Crystal Guard+ AMOLED पैनल दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 12GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Oppo Reno 16 5G, Oppo Reno 16 Pro 5G स्पेसिफिकेशन:
Oppo Reno 16 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G दोनों फोन में 6.32-इंच का full-HD+ Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के स्टेंडर्ड मॉडल में 120Hz तक रिफ्रेश रेट और प्रो मॉडल में 144Hz का सपोर्ट मिलता है। Reno 16 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Reno 16 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8550 Super दिया गया है। दोनों ही फोन ColorOS 16.0 पर रन करते हैं। इन दोनों फोन में 6700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Reno 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। Reno 16 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। ओप्पो के इन दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #OppoReno16 #Oppo




