सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के Siddharthnagar में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई एक पानी की टंकी फटने का मामला सामने आया है। यहां नवनिर्मित पानी की टंकी से अचानक चारों तरफ झरने की तरह पानी गिरने लगा। टंकी (Water Tank) से अचानक पानी गिरता देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: झगड़े को शांत कराने गए अधेड़ को जमकर पीटा, हुई मौत
मामला विकास खंड नौगढ़ के बचडा-बचडी में कुछ दिन पूर्व बने ओवरहेड टैंक का है। मिली जानकारी के मुताबिक बचडा-बचडी गांव में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के शुद्ध पेयजल के लिए गांव के पोखरे पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। सोमवार को टैंक से झरने की तरह तेज धारा पानी निकलने लगा। नव निर्मित पानी के टैंक से पानी गिरने के इस मामले को लेकर गांव के ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने कार्यों में अनियमित का आरोप लगाया है।

जिले में जल जीवन मिशन के ओवरहेड टैंक में अनियमितता का आरोप लगा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन का कहना है कि अभी यह टैंक निर्माणाधीन है और इसकी टेस्टिंग चल रही थी। बरहाल वजह जो भी हो इस तरह अचानक पानी की टंकी से चारों ओर पानी गिरने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #WaterTank #Siddharthnagar




