40.6 C
Lucknow
सोमवार, जून 15, 2026

केस खोलते ही होंगे कनेक्ट! Lenovo लाया 36 घंटे की बैटरी वाले कमाल के ईयरबड्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenovo ने चीन में अपनी योगा प्रोडक्ट लाइनअप के सबसे नए मेंबर के रूप में Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स 40dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), 12.2mm डायनामिक ड्राइवर्स और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

Lenovo ने इन ईयरबड्स को इंस्टेंट पेयरिंग और सॉफ्टवेयर-बेस्ड कंट्रोल्स के जरिए अपने Yoga PC इकोसिस्टम से भी जोड़ा है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं और इनमें तेजी से टॉप-अप के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

ये ईयरबड्स 12.2mm के डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं। शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इनमें 40dB तक का ANC सपोर्ट मिलता है। वॉयस और वीडियो कॉल्स के लिए हर एक ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। Lenovo का कहना है कि ये ईयरबड्स वॉयसप्रिंट रिकग्निशन और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जो कॉल्स और ऑनलाइन मीटिंग्स के दौरान यूजर की आवाज को आस-पास के बैकग्राउंड शोर से बिल्कुल अलग कर देती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो चार्जिंग केस को खोलते ही ये ईयरबड्स तुरंत पेयर हो जाते हैं। जब इन्हें किसी Lenovo Yoga PC के साथ पेयर किया जाता है, तो लैपटॉप स्क्रीन पर एक स्पेशल कनेक्शन पॉप-अप दिखाई देता है। ये ईयरबड्स अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले दो डिवाइसेज के साथ एक साथ कनेक्ट हो सकते हैं। यूजर्स ईयरबड्स पर ट्रिपल-टैप करके कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन बंद रहने पर ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 7 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ इस्तेमाल करने पर इनकी कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बढ़ जाती है। वहीं, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ऑन रहने पर ईयरबड्स की बैटरी 4.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक चलती है। Lenovo ने इसमें फास्ट-चार्जिग सपोर्ट दिया है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 2 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इन्हें पूरा चार्ज होने में लगभग एक घंटे का समय लगता है।

Tag: #nextindiatimes #Lenovo #LenovoYogaTrueWirelessNoiseCancellingEarbuds

RELATED ARTICLE