39.3 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 5, 2026

फोन से लेकर टैबलेट तक हुआ बेहद सस्ता, जानें ऑफर्स और डिस्काउंट डिटेल्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। OnePlus Community Sale 2026 लाइव हो गई है। वनप्लस की लिमिटेड पीरियड सेल के दौरान कंपनी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल के दौरान कंपनी की फ्लैगशिप OnePlus 15 और OnePlus 15R के साथ-साथ OnePlus 13 लाइनअप, लेटेस्ट Nord स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट पर डील मिल रही है।

यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस

वनप्लस कॉम्युनिटी सेल OnePlus India, Amazon, Flipkart, और ऑफलाइन रिटेल चैनल में पर लाइव है। OnePlus 15 पर मिल रही डील की बात करें तो कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रही है। सेल के दौरान इस फोन की कीमत 77,999 रुपये से घटकर 74999 रुपये हो जाती है। इसी तरह के बैंक ऑफर OnePlus 15R पर भी मिल रहे हैं। इस फोन 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13 स्मार्टफोन को वनप्लस कॉम्युनिटी सेल के दौरान 52,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, OnePlus 13s स्मार्टफोन को सेल दौरान 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। OnePlus की इस सेल के दौरान Nord ब्रांड के स्मार्टफोन भी सस्ते में मिल रहे हैं। लेटेस्ट OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus Nord CE6 को 29,999 रुपये और Nord CE6 Lite को 21,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन के अलावा OnePlus Pad 4 को 3,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ 56,999 की इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है। OnePlus Pad Go 2 को 26,999 रुपये और Pad Lite को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वनप्लस की यह सेल 4 जून से 10 जून तक चलेगी।

Tag: #nextindiatimes #OnePlus #OnePlusCommunitySale2026

RELATED ARTICLE