स्पोर्ट्स डेस्क। वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, वह मात्र 13 साल के थे और तब सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं होती थी लेकिन बहुत कम समय में वैभव ने क्रिकेट जगत में अपना एक खास नाम बना लिया है, हर दिग्गज उन्हें देख हैरान है। IPL 2026 सीजन खत्म होने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में भी बंपर उछाल देखा गया है। अब वह पहले के मुकाबले डबल चार्ज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-कितनी है वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र, BCCI की जांच में हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी एक ब्रांड डील के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। रेड बुल और कॉम्प्लेन के साथ उन्होंने इसी प्राइस पर डील की लेकिन अब उनकी एंडोर्समेंट फीस लगभग डबल हो गई है। वह 2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। उनकी चर्चा अब देश में ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है। यही देखते हुए कई बड़े ब्रांड्स उनके साथ डील करने के लिए लाइन में हैं।

वैभव (Vaibhav Suryavanshi) IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने ऑरेंज कैप के साथ MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) अवार्ड भी जीता। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी उन्हें ही मिला। उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड भी जीता और ऐसा करते हुए इतिहास भी रचा।
वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। वह प्लेऑफ के दोनों मैचों में अपने शतक से मामूली अंतर से चूक गए। वह एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 पर आउट हुए। वह IPL इतिहास के एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बन गए, उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए। 2012 से ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने उस सीजन 59 छक्के जड़े थे।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #VaibhavSuryavanshi




