एंटरटेनमेंट डेस्क। 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी हसीना आई थी, जिन्होंने आते ही स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों की धड़कने बढ़ा दी थी। जिनकी आवाज से लेकर आंखों तक में मासूमियत झलकती थी। इस खूबसूरत हसीना को इंडस्ट्री में लेकर आए थे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन।
यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार
जिस एक्ट्रेस का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री प्रिया गिल (Priya Gill) हैं, जो फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही ओवरनाइट सेंसेशन बन गई थीं। प्रिया ने साल 1996 में अरशद वारसी और चंद्रचूड़ के अपोजिट फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। पहली ही फिल्म से प्रिया ने अपने चार्म से लोगो का ध्यान खींच लिया था।
हालांकि वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इस बात को लोगों ने ‘सिर्फ तुम’ में नोटिस किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने एक सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाया था। ‘सिर्फ तुम’ में संजय कपूर और प्रिया की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था गया। इस फिल्म के गाने, स्टोरी लाइन और प्रिया की मासूमियत ने उन्हें 90 और 2000 के दशक की एक बड़ी हीरोइन बनने में काफी मदद की।

‘सिर्फ तुम’ के बाद प्रिया गिल को शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘जोश’ ऑफर हुईं, जिसमें ऐश्वर्या राय ने किंग की बहन का किरदार अदा किया तह। इस फिल्म में प्रिया की अपीरियंस ने आग में घी का काम किया और लोगों ने खूबसूरती में उनकी तुलना ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से करनी शुरू कर दी। इस फिल्म में प्रिया को शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड के रूप में कास्ट किया गया था। एक बार प्रिया ने सेट पर किंग खान को जोरदार तमाचा मार दिया था, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था।
दरअसल जोश के एक गाने में उन्हें शाहरुख को थप्पड़ मारना था, लेकिन वह ऐसा करने से बहुत ही घबरा रही थीं। निर्देशक मंसूर उन्हें बार-बार कह रहे थे कि ऐसे मारों जैसे गर्लफ्रेंड गुस्सा होती है, लेकिन एक्ट्रेस की हिम्मत नहीं हो रही थी। वह ओके बोल रही थी। उधर शाह रुख ने भी प्रिया को कहा ‘मुझे मारो’ जिसके बाद उन्होंने किंग खान को इतना जोरदार तमाचा जड़ दिया कि पूरा सेट साइलेंट हो गया था।
Tag: #nextindiatimes #AishwaryaRai #Entertainment




