28 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ लंबे समय से गहरा जुड़ाव रहा है। कई सितारों ने इस खेल के प्रति अपने जुनून का इजहार किया है। लेकिन 1980 और 1990 के दशक के एक चहेते सितारे क्रिकेट को लेकर इतने इमोशनल थे कि भारत की वर्ल्ड कप में भारत की हार बर्दाश्त नहीं सके और दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

जिस Actor का हम जिक्र कर रहे हैं वह थे शफी इनामदार। वे क्रिकेट के बहुत बड़े दीवाने थे। चाहे सेट पर हों या स्टेज पर, वे स्कोर देखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे। क्रू के सदस्यों को याद है कि वे अक्सर टेक के बीच में पूछते थे, ‘स्कोर क्या हुआ?’ और ब्रेक के दौरान पास के किसी भी टेलीविजन की ओर दौड़ पड़ते थे।

13 मार्च, 1996 को, क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत बनाम श्रीलंका सेमी-फाइनल मैच के दौरान, एक दुखद घटना घटी। जैसे ही भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाया, इनामदार अपनी टीम की हार का नजारा बर्दाश्त नहीं कर पाए।उन्हें एक जानलेवा हार्ट अटैक आया और उसी शाम उनका निधन हो गया। सालों बाद थिएटर से जुड़े उनके एक करीबी साथी ने कहा, ‘क्रिकेट ही उनकी धड़कन था।यह दिल तोड़ने वाली बात है कि जिस खेल से उन्हें इतना प्यार था, वही उनकी आखिरी सांस का कारण बन गया’।

1982 में फिल्म ‘विजेता’ से करियर की शुरुआत करने वाले शफी ने ‘अर्ध सत्य’ (1983) में इंस्पेक्टर हैदर अली का यादगार किरदार निभाया और साथ ही ‘अनोखा रिश्ता’, ‘नजराना’, ‘सदा सुहागन’ और ‘अमृत’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने ‘नेशनल थिएटर ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन’ (IPTA) जैसे प्रतिष्ठित समूहों के साथ काम किया।

Tag: #nextindiatimes #Bollywood #Actor

RELATED ARTICLE