लुमिना टेरा स्कूल में ‘लिटिल आर्टिस्ट ड्रॉइंग चैलेंज 2026’ का आयोजन, पेरेंट्स भी रहे शामिल

लखनऊ। रविवार की सुबह लुमिना टेरा स्कूल ऑफ नेशंस, लखनऊ में रंगों, रचनात्मकता और परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों से खास बन गई। स्कूल परिसर में अपोलो डायग्नोस्टिक्स द्वारा आयोजित ‘लिटिल आर्टिस्ट ड्रॉइंग चैलेंज 2026’ में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें-Summer Vacation में बच्चों को जरूर घुमाएं लखनऊ की ये जगहें

“Let’s Draw a Healthier Tomorrow” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके माता-पिता ने मिलकर रिले ड्रॉइंग चैलेंज में भाग लिया। चित्रों के माध्यम से बच्चों ने स्वस्थ जीवन, खुशहाल बचपन, फिटनेस और बेहतर भविष्य की अपनी कल्पनाओं को रंगों में उकेरा। बच्चों की रचनात्मकता और परिवारों की भागीदारी से पूरा स्कूल परिसर जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को लुमिना टेरा स्कूल ऑफ नेशंस, लखनऊ के कैम्ब्रिज अर्ली इयर्स प्रोग्राम से संबद्ध प्रथम स्कूल की अनूठी शिक्षण व्यवस्था को करीब से जानने और समझने का अवसर भी मिला। स्कूल (School) की बाल-केंद्रित और व्यावहारिक शिक्षा पद्धति में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए उन्हें खोजने, प्रयोग करने, साथ मिलकर सीखने और वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखने के अवसर दिए जाते हैं।

कार्यक्रम को स्वास्थ्य और जागरूकता से जोड़ते हुए अपोलो डायग्नोस्टिक्स की ओर से स्वास्थ्य जांच और वेलनेस गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसके माध्यम से परिवारों को नियमित स्वास्थ्य जांच, बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

विशेषज्ञ बोले—कम उम्र से ही बच्चों में स्वस्थ आदतें डालना जरूरी:

कार्यक्रम के दौरान अपोलो डायग्नोस्टिक्स की सेंटर मैनेजर डॉ. श्रेया गुप्ता ने बच्चों की आदतों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कम उम्र से ही बच्चों में अच्छी और सेहतमंद आदतें विकसित करना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही, आर एंड डी (R&D) टीम के शैलेंद्र सिंह और लीगल विभाग के मोहित बजाज ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों द्वारा दिखाए गए उत्साह और सक्रिय भागीदारी की जमकर सराहना की।

बजाजसॉफ्ट के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर – लखनऊ एवं कानपुर, साकेत गुप्ता ने शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ने वाली ऐसी पहलो के महत्व पर बात करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास स्वस्थ और मजबूत समुदाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रंग-बिरंगे चित्रों, बच्चों की मुस्कान और परिवारों के उत्साह के बीच यह कार्यक्रम रचनात्मकता, स्वास्थ्य और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर संगम बनकर सामने आया।
लुमिना टेरा स्कूल ऑफ नेशंस का मानना है कि सीखना सिर्फ किताबों या कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं होता। बच्चे असली ज्ञान अपने अनुभवों से हासिल करते हैं।

‘लिटिल आर्टिस्ट ड्रॉइंग चैलेंज 2026’ इसी प्रगतिशील सोच की एक बेहतरीन मिसाल बना।