तमिलनाडु। Vijay Thalapathy तमिल सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं। सिर्फ 69 फिल्मों की फिल्मोग्राफी के साथ उन्होंने पहले ही दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में अपनी जगह बना ली है। एक्टिंग के अलावा उन्हें गाने का भी शौक है। अब वह अभिनेता से नेता बन गए हैं।
यह भी पढ़ें-परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ा। वह राजनीति में भी अपनी फिल्मी सफलता को दोहराते दिख रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है।
आज सुपरस्टार के फैंस उन्हें थलापति विजय के नाम से जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ही उनका पूरा नाम पता है। उनका पूरा नाम है- जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्होंने 22 जून 1974 को मद्रास में जन्म लिया। उनके पिता एक फिल्म डायरेक्टर और मां एक प्लैबेक सिंगर हैं।

विजय ने अपनी पहली फिल्म 10 साल की उम्र में की बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी जिसके बाद उनके पिता की डायरेक्टर की हुई कई फिल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। 1992 में उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म नालैया थीरपू से डेब्यू किया। हालांकि ये एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद विजय के करियर की कमान उनके पिता ने संभाली और उन्हें सेंदूरपंडी में कास्ट किया। यह फिल्म हिट रही और इसने विजय को एक मास हीरो के रूप में स्थापित कर दिया।
इसके बाद उनके पिता ने उन्हें रसीगन में निर्देशित किया यह भी हिट रही और इसी फिल्म से लोगों ने उन्हें ‘थलापति’ टाइटल दिया।2009 में, विजय ने अपना फैन क्लब ‘विजय मक्कल अय्यकम’ शुरू किया। इस संगठन ने 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया।
Tag: #nextindiatimes #VijayThalapathy #Tamilnadu




