पीएम-किसान योजना (PM Kisan) के तहत 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की जा चुकी है, जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों को ₹2,000 की राशि मिली। 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के आसपास संभावित है।
यह भी पढ़ें-लाडली बहना योजना: जल्द मिलेंगे ₹3000 प्रति माह! ऐसे चेक करें स्टेटस
अगली 23वीं किस्त के लिए सरकार ने 17 लाख संदिग्ध/अधूरे डेटा वाले किसानों को आधार और जमीन के कागजात अनिवार्य रूप से अपडेट कराने या शिविरों में सत्यापन कराने का निर्देश दिया था; जिसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तक थी।
बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 6000 रुपये की धनराशि तीन समान किस्तों में किसान के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। 30 अप्रैल कि समय सीमा के भीतर यदि दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं तो भारत सरकार की ओर से ऐसे खातों को पोर्टल से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। रिकॉर्ड अपडेट होते ही रुकी हुई पिछली किस्तें भी जारी कर दी जाएंगी।
ये लोग नहीं होते हैं पात्र:
संवैधानिक पद धारण करने वाले, कर भुगतान करने वाले, या जिनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि है (कुछ अपवादों के साथ) वे पात्र नहीं हैं।
लाभार्थी स्थिति (Status) कैसे चेक करें:
पीएम किसान आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
‘Beneficiary Status’ (लाभार्थी स्थिति) पर क्लिक करें।
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें।
‘Get Data’ पर क्लिक करके स्थिति देखें।
ये गलतियां पड़ रही भारी:
इस योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान कई बार आधार नंबर, बैंक खाता या दूसरी जरूरी जानकारी गलत भर दी जाती है या अधूरी रह जाती है। इसी के कारण किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाता है। इसके अलावा आधार और बैंक खाते का लिंक न होना, ई केवाईसी अधूरी रहना और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड न करना भी पेमेंट रुकने की बड़ी वजह बन रहे हैं।

ई केवाईसी है जरूरी:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए ई केवाईसी करना जरूरी कर दिया गया है। बिना ई केवाईसी के किसी भी किसान को योजना का पैसा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना भी अनिवार्य है, क्योंकि पेमेंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किया जाता है।
अब ‘ई-लॉटरी’ से मिलेगा बीज:
कृषि विभाग की ओर से खरीफ 2026 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को बीज उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब बीज वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के स्थान पर बुकिंग और ई-लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। बीज वितरण के लिए कृषकों को विभागीय पोर्टल पर बुकिंग करनी होगी। बुकिंग की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित है। बीज वितरण के लिए चयन ई-लाटरी प्रणाली से किया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #PMKisanscheme #Farmer




