33 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

एक अश्लील शब्द के चलते बैन हुआ था ये हिट गाना, आज भी है ब्लॉकबस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में अच्छे गानों (Song) की फेहरिस्त में कुछ ऐसे गाने हैं, जो बने तो मानो सिर्फ कल्ट होने के लिए थे, लेकिन उन गानों को लेकर विवाद भी खूब हुआ। सिनेमा में 70 साल पहले एक ऐसी ही गाना आया था, जिसे आज भी हम सभी सुनते हैं, लेकिन उस गाने ने एक वक्त पर ऐसा जादू किया कि उसे बैन तक करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-जब लता मंगेशकर को दिया गया था जहर, बाल-बाल बची थी सुर साम्राज्ञी की जान

ये सिनेमा का वो दौर था जब फिल्मों में एक्सपेरिमेंट होने शुरु हो गए थे, तभी एक गाना ऐसा भी था जिसे सिर्फ एक ‘बेमतलब’ के शब्द की वजह से पूरी फिल्म से काट दिया गया था। जी हां, बात हो रही है साल 1956 की क्लासिक फिल्म ‘सीआईडी’ (CID) के उस मशहूर गाने की जिसका नाम है, ‘जाता कहां है दीवाने’।

दरअसल 50 के दशक में ऑल इंडिया रेडियो ने कुछ गानों पर प्रतिबंध लगाया था। AIR के मुताबिक, ये गाने वक्त से आगे के थे और कुछ ज्यादा ही आधुनिक थे। हालांकि रेडियो सीलोन पर इन गानों ने रिकॉर्ड्स तक तोड़ डाले थे। इस गाने को बैन करने के पीछे एक की वजह थी गाने में इस्तेमाल किया गया एक शब्द। दरअसल गाने में एक लाइन आती है ‘Fifi’ (फीफी)। इस लाइन को सुनकर एआईआर को लगा कि इसका मतलब कुछ डबल मीनिंग है। इसलिए उन्होंने इसे अश्लील तक बता डाला था।

हालांकि, गाने को लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी और निर्देशक राज खोसला ने सफाई दी थी कि यह सिर्फ एक बेमतलब का ‘फिलर’ शब्द है जिसे गाने की लय और धुन को मजेदार बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। लेकिन फिर भी रिलीज के वक्त इसे सिनेमाघरों में फिल्म से हटा दिया गया था।

Tag: #nextindiatimes #Song #Entertainment #Bollywood

RELATED ARTICLE