30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

किशोर कुमार का वो गाना; जो अब तक रिलीज के लिए तरस रहा

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुरों के सरताज रहे किशोर कुमार के निधन करीब 39 साल का समय बीत गया है। लेकिन आज भी इस दिग्गज गायक के गानों को सुना जाता है, जिसकी वजह से उनकी आवाज अमर है। यूं तो अपने शानदार सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाने वाले किशोर दा का एक गाना अब तक रिलीज के लिए तरस रहा है।

यह भी पढ़ें-आधी रात को रिकॉर्ड हुआ था लता मंगेशकर का ये गाना, छोटी बहन संग गाया था गीत

58 साल पहले रिकॉर्ड हुआ किशोर कुमार (Kishore Kumar) का वह पुराना गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। लेकिन इंटरनेट पर इसकी कॉपी मिल गई है, आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 1960 से लेकर 80 के दशक तक किशोर कुमार ने बतौर गायक हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीत गाए और श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया। इस बीच उन्होंने एक गाना ऐसा भी गाया, जिसे फिल्ममेकर्स ने कभी रिलीज ही नहीं किया।

क्रेजी फॉर किशोर कुमार नामक फेसबुक पेज पर किशोर दा के पॉपुलर सॉन्ग मेरे सामने वाली खिड़की में…का सैड वर्जन शेयर किया है। साल 1968 में आई अभिनेता सुनील दत्त की कल्ट क्लासिक फिल्म पड़ोसन का ये गाना 58 साल बाद भी रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन जब आप किशोर कुमार की आवाज में मेरे सामने वाली खिड़की में… का सैड वर्जन सुनेंगे, तो यकीनन तौर पर आप भी दिल मायूस हो जाएगा और आंखों से आंसू बहने लगेंगे।

कुल मिलाकर कहा जाए इस सॉन्ग का ये अनरिलीज वर्जन वाकई शानदार है, जिसकी सादगी किशोर कुमार की मधुर आवाज में और अधिक बढ़ जाती है। सुनील दत्त, महमूद और सायरा बानो के अलावा फिल्म पड़ोसन में किशोर कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

Tag: #nextindiatimes #KishoreKumar #Entertainment

RELATED ARTICLE