एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजपाल यादव ने हाल ही में अपने करियर, फिल्मों और प्रियदर्शन संग पहली मुलाकात का बड़ा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया।
यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार
राजपाल यादव ने अपने और डायरेक्शन प्रियदर्शन की पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, ‘प्रियदर्शन सर के साथ पहली बार मेरी मुलाकात साल 2004 में आई फिल्म ‘हंगामा’ के सेट पर हुई थी। इसके पहले प्रियदर्शन सर के साथ मैंने ‘गाइड’ फिल्म में भी काम किया था, लेकिन उस समय उनसे मुलाकात नहीं हुई थी लेकिन प्रियन जी ने जब मुझे हंगामा में कास्ट किया और पहले दिन उन्होंने बोला राजपाल कम हियर और बनियान फाड़ दी मेरी और कहां जैसे ऐसे एक्ट करो जैसे वर्ल्ड कप चल रहा है और तुमने विकेट लिया है।’

राजपाल यादव ने आगे बताया कि, इसके बाद उन्होंने कहा कि, ‘पूरी टीम अलग एंजॉय कर रही हैं और तुम अपना अकेले अलग एंजॉय करो।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘विस्वास करिए वो दिन है और आज ‘भूत बंगला’ का और मुझे दोनों में एक इंच का भी फर्क नहीं दिखता कि दोनों फिल्मों के बीच 20 साल का गैप है।’
शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जानें जाने वाले मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होने वाली है, जिसमें एक बार फिर वे राजपाल यादव के साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले राजपाल डायरेक्टर प्रियदर्शन की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’, ‘मालामाल वीकली’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘दे दना दन’, ‘ढोल’, ‘गरम मसाला’ और ‘हंगामा’ जैसी कई और फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Tag: #nextindiatimes #RajpalYadav #BhoothBangla




