34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

राघव चड्ढा से पहले ये AAP नेता भी फंस चुके हैं विवादों में, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस फैसले ने न सिर्फ पार्टी के अंदर मतभेदों को उजागर किया है, बल्कि उन नेताओं की पुरानी लिस्ट भी फिर चर्चा में आ गई है, जो पहले विवादों में फंस चुके हैं।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी के इन बयानों पर भी मच चुका है बवाल, कई पर चल रहे मुकदमे

यह पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी के नेता विवादों में आए हों। पार्टी के कई बड़े नेता पहले भी जांच एजेंसियों के दायरे में रहे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal शराब नीति मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले ने पार्टी की छवि और कामकाज दोनों पर असर डाला था।

पूर्व डिप्टी सीएम Manish Sisodia और नेता Satyendar Jain भी लंबे समय तक कानूनी मामलों में फंसे रहे। दोनों को जेल जाना पड़ा और बाद में जमानत मिली। सांसद Sanjay Singh और पार्टी नेता Vijay Nair भी शराब नीति से जुड़े मामलों में जांच के दायरे में आए थे। इन मामलों ने विपक्ष को पार्टी पर निशाना साधने का मौका दिया। विधायक Amanatullah Khan पर भर्ती में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।

वहीं Akhilesh Pati Tripathi को एक मामले में कोर्ट ने दोषी भी ठहराया था। अब Ashok Mittal को राज्यसभा में उप-नेता की जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव संकेत देता है कि पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है और नए चेहरों को आगे ला रही है। Raghav Chadha को पद से हटाने का फैसला पार्टी के भीतर चल रही खींचतान का संकेत माना जा रहा है। अब देखना होगा आने वाले समय में यह विवाद पार्टी की राजनीति को किस दिशा में ले जाता है।

Tag: #nextindiatims #RaghavChadha #AAP

RELATED ARTICLE

close button