31 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

इस हॉलीवुड हसीना के पीछे 4 महीने तक पड़े थे एक देश के पूर्व PM, उसके बाद जो हुआ…

एंटरटेनमेंट डेस्क। Hollywood एक्ट्रेस कैटी पेरी और जस्‍ट‍िन ट्रूडो के रोमांस की खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। पिछले साल यॉट से सामने आई लिप-लॉक तस्‍वीरों के बाद हर किसी की दिलचस्‍पी दोनों के प्‍यार-इश्‍क और मोहब्‍बत में बढ़ गई थी। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री (PM) ट्रूडो 4 महीने से पॉप स्‍टार को चेज कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘जब वह पहली बार जस्टिन के साथ आउटिंग पर गई थीं, तो वह डेट पर जाने के बारे में नहीं सोच रही थीं, लेकिन दोनों इसके बाद लगातार संपर्क में रहे। उनकी कई पसंद-नापसंद मिलते हैं और दोनों इस बारे में खूब बातें करते हैं।’

जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 में मॉन्ट्रियल में पहली बार साथ समय बिताने के बाद, 53 साल के जस्‍ट‍िन ट्रूडो लगातार कैटी पेरी के ‘पीछे पड़े रहे’, वह टूर ब्रेक के दौरान उससे मिलने कैलिफोर्निया भी गए। उनके बीच इस तरह एक सहज संबंध बना। दोनों एक-दूसरे के लिए अट्रैक्‍ट हुए और दोनों का यह रिश्‍ता आपसी सहमति, समझ और सम्मानजनक है।

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कपल गर्मियों की शुरुआत से ही गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहा है। यह भी टूर पर होने के कारण दोनों साथ में बहुत समय नहीं ब‍िता पाए हैं, लेकिन दिन-रात फेसटाइम और मैसेज करते रहते हैं। जस्‍ट‍िन ट्रूडो की बात करें तो अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे से 18 साल की शादी के बाद वह 2023 में अलग हो गए। उनके तीन बच्चे हैं। दूसरी ओर 10 साल साथ रहने के बाद कैटी पेरी और एक्‍टर ऑरलैंडो ब्लूम अलग हो चुके हैं। दोनों की एक 4 साल की बेटी डेजी है।

Tag: #nextindiatimes #Hollywood #KatyPerry

RELATED ARTICLE

close button