17 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

एटा में पेड़ से टकराकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत 2 घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार औरा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर कार खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं दोनों घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक कार सवार गुड़गांव से थाना कुरावली क्षेत्र के गणेशपुर में जा रहे थे। ये हादसा थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर -सकीट रोड़ के बावली नहर के पास हुआ।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और फिर खाई में गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में कई लोग बाल- बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आसपास के लोगों ने जब इस हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने इस दुर्घटना में तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं दोनों घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #Accident

RELATED ARTICLE

close button