ऑटो डेस्क। कई टीजर और लीक के बाद आखिरकार 24 जुलाई को फेसलिफ्ट ब्रेजा भारत में लॉन्च हो गई। इस फेसलिफ्ट अपडेट (New Brezza Facelift) के साथ इसमें कई नए फीचर, एक पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन और कुछ डिजाइन अपडेट भी दिए गए हैं। नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें-Kia Syros का नया HTK(EX) वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
नई मारुति ब्रेजा में ब्लैक और ब्राउन कलर स्कीम के साथ ग्लॉस ब्लैक इंटीरियर थीम, बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम समेत काफी सारी नई खूबियां दी गई हैं।
आपको बता दें कि नई ब्रेजा अब फीचर्स के मामले में काफी बेहतर हो गई है। इसके केबिन के अंदर अपडेटेड 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो नए UI/UX इंटरफेस के साथ आता है और पुराने 9-इंच यूनिट की जगह लेता है। इसके अलावा ब्रेजा फसलिफ्ट में अब फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही 64-कलर एंबिएंट लाइट्स, लेदरेट सीट्स, प्रीमियम इंटीरियर थीम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ अलेक्सा इंटीग्रेशन, आर्कमिस साउंड सिस्टम, कूलिंग पैड के साथ वायरलेस चार्जर जैसी खूबियां भी मिलती हैं।

सेफ्टी के मोर्चे पर 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट काफी अच्छी हो गई है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, इसमें अभी भी ADAS सुइट नहीं मिलता है। खास बात यह है कि नई ब्रेजा ने भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। पुरानी ब्रेजा को ग्लोबल एनसीएपी में 4-स्टार रेटिंग मिली थी।
विक्टोरिस की तरह ही मारुति सुजुकी ने अब नई ब्रेजा में भी अंडरबॉडी-माउंटेड सीएनजी टैंक की सुविधा दे दी है। बूट में पारंपरिक सिलिंडर ना होने के कारण अब लगेज स्पेस काफी बढ़ गया है। हालांकि, सीएनजी या अन्य किसी भी पावरट्रेन के साथ अब स्पेयर व्हील नहीं मिलेगी, बल्कि उसकी जगह एक पंक्चर रिपेयर किट दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #BrezzaFacelift #MarutiSuzuki




