24 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

WPL 2024 Auction: गुजरात जायंट्स ने मेघना सिंह को खरीदा, ये रहीं अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को मुंबई में किया गया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित पांच फ्रेंचाइजी के कुल WPL के 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भज्जी और सुरेश रैना की टीमें आज होंगी आमने-सामने, होगी खिताबी जंग

WPL के उद्घाटन सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। 3 बजे ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने सभी फ्रेंचाइजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। रिटेंशन और रिलीज सूची जारी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श कर खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

तीसरे सेट में WPL के विकेटकीपर की निलामी हुयी। Meghna Singh को गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) ने 30 लाख में खरीदा है। वहीं, इंग्लैंड की इंग्लैंड की एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट के साथ भारत की नुजहत परवीन अनसोल्ड रहीं है। कैप्ड विकेटकीपरों की लिस्ट में पांच खिलाड़ी बेस हीथ, सुषमा वर्मा, एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट अनसोल्ड रहीं।

Cricket News : List of women players sold in WPL Auction know who was  bought by which team for how much amount - WPL Auction में बिकी महिला  खिलाड़ियों की सूची, जानिए

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया (Australia) की Phoebe Litchfield बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जो अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। 40 लाख के बेस प्राइस वाली दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह दिन की सबसे महंगी खरीदार में से एक बनी है। इंग्लैंड की केट क्रॉस को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।

Tag: #nextindiatimes #WPL #AUCTION #GujaratGiants

RELATED ARTICLE

close button