26 C
Lucknow
Monday, October 27, 2025

इस देश में एंट्री नहीं कर सकते पाकिस्तानी, पासपोर्ट पर भी लिखी है चेतावनी

डेस्क। आपने शायद सुना होगा कि दुनिया के कुछ देशों में यात्रा करने के लिए वीजा या पासपोर्ट नियम बहुत सख्त होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तानी नागरिक सीधे इजराइल की धरती पर कदम नहीं रख सकते? Pakistan और इजराइल के बीच कोई आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-इजरायल के हवाई हमले में हमास का एक और बड़ा अधिकारी ढेर, करीब 40 की मौत

पाकिस्तान (Pakistan) ने इजराइल को एक स्वतंत्र और मान्यता प्राप्त देश के रूप में कभी स्वीकार नहीं किया है। इसके पीछे मुख्य कारण है फिलिस्तीनी आंदोलन का समर्थन और मध्य पूर्व में राजनीतिक संतुलन बनाए रखना। पाकिस्तान के लिए इजराइल को मान्यता देना, उसके अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक दृष्टिकोण और देश की नीतियों के विपरीत होगा।

जब कोई पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट को देखता है, तो उसके फ्रंट पर यह चेतावनी साफ दिखाई देती है कि Not Valid for Israel यह न केवल चेतावनी है, बल्कि कानूनी प्रतिबंध का प्रतीक भी है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति इजराइल की यात्रा करने के लिए वीसा या अन्य दस्तावेज नहीं प्राप्त कर सकता है। यदि कोई प्रयास करता भी है, तो उसे यात्रा के दौरान या एंट्री गेट पर रोका जा सकता है।

यात्रा पर यह प्रतिबंध सिर्फ देश के अंदर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी असर डालता है। कई बार पाकिस्तानी नागरिकों को तीसरे देशों के रास्ते इजराइल जाने का प्रयास करना पड़ता है लेकिन आधिकारिक तौर पर यह नियम उन्हें रोकता है। राजनीतिक और धार्मिक कारणों के चलते, यह नीति पाकिस्तान की विदेश नीति का हिस्सा बन चुकी है। यह प्रतिबंध पाकिस्तान और इजराइल के बीच न केवल राजनयिक दूरी को दर्शाता है, बल्कि मध्य पूर्व में फिलिस्तीनियों के समर्थन की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।

Tag: #nextindiatimes #Pakistan #Israel

RELATED ARTICLE

close button