39 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 13, 2026

Tata Altroz खरीदना हुआ महंगा! कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स के बढ़ाए दाम

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को खरीदना अब महंगा हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी जुलाई में लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-Hyundai Creta के दो नए एडिशन लॉन्च, जानें दोनों की कीमतें और खासियतें

जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में 13 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इसके अलग अलग वेरिएंट्स पर की गई है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

स्‍मार्ट प्‍लस की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन प्‍योर वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही अन्‍य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टाटा की ओर से इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके प्‍योर वेरिएंट की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई ळै। बाकी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में आठ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

निर्माता की ओर से इसको सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। सीएनजी के प्‍योर वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्‍याेर एस, क्रिएटिव, अकम्‍प्‍लिश्‍ड की कीमत में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। क्रिएटिव एस की कीमत में सबसे ज्‍यादा 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस गाड़ी की एक्‍स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये रखी गई है।

Tag: #nextindiatimes #TataAltroz #automobile

RELATED ARTICLE