38.8 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 13, 2026

सांप जहरीला है या बिना जहर का? ऐसे करें पहचान

डेस्क। सांपों से अक्सर डर लगता है क्योंकि कई लोगों को जहरीली और गैर जहरीली प्रजातियों के बारे में अंतर नहीं पता चलता। दरअसल भारत में पाए जाने वाले ज्यादातर सांप बीना जहर के होते हैं और मनुष्यों के लिए काफी कम खतरा पैदा करते हैं। आइए जानते हैं कि जहरीले और गैर जहरीले सांपों के बीच कैसे अंतर करें?

यह भी पढ़ें-भारत के इस अनोखे गांव में हर घर में है सांप, कोबरा से खेलते हैं बच्चे

बरसात शुरू होते ही खेतों, मेढ़ों और गांवों में सांपों का दिखना सामान्य बात है। बारिश के कारण उनके बिलों में पानी भर जाता है, इसलिए वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकल आते हैं। कई सांप जो लंबे समय तक निष्क्रिय रहते हैं, वे भी इस मौसम में सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे समय में किसान अक्सर घबरा जाते हैं, जबकि हर सांप जहरीला नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार सही जानकारी और सतर्कता अपनाकर अधिकांश हादसों से बचा जा सकता है।

कई जहरीले सांप (snakes) जैसे कि वाइपर का सिर आंखों के पीछे स्थित जहर की ग्रंथि की वजह से चौड़ा और त्रिकोणीय आकार का होता है। बिना जहर के सांपों का सिर आमतौर पर ज्यादा गोल या फिर अंडाकार होता है। कई जहरीले सांपों की पुतलियां बिल्ली के जैसे होती हैं लेकिन गैर जहरीले सांपों की पुतलियां गोल ही होती हैं। हालांकि कोबरा और मूंगा सांप इनमें अपवाद है।

पिट वाइपर की आंखों और नाक के बीच खास गर्मी संवेदन अंग होते हैं जो अंधेरे में भी गर्म खून वाले शिकार का पता लगाने में मदद करते हैं। इस तरह के अंग बिना जहर वाले सांपों में नहीं होते। एक जहरीले सांप के काटने पर अक्सर दो गहरे नुकीले छेद हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके खोखले नुकीले जहर को इंजेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके उलट गैर जहरीले सांप आमतौर पर घुमावदार पैटर्न में व्यवस्थित कई छोटे दातों के निशान या फिर खरोच छोड़ते हैं।

Tag: #nextindiatimes #snakes #GK

RELATED ARTICLE