28.5 C
Lucknow
Friday, August 22, 2025

Lava ने कम कीमत में लॉन्च किए दो नए ईयरफोन्स, मिलेगा इतना बैटरी बैकअप

टेक्नोलॉजी डेस्क। Lava ने भारत में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिनमें Lava Probuds Aria 911 TWS ईयरफोन्स और Probuds Wave 921 नेकबैंड शामिल हैं। ये लेटेस्ट मॉडल्स एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं जो अनचाही आवाज को हटाते हैं और गेमिंग के लिए 50ms लो लेटेंसी ऑफर करते हैं।

यह भी पढ़ें-शुरू हुई Samsung Galaxy F36 5G की सेल, मिल रहा 1500रु. का डिस्काउंट

Wave 921 IPX6 रेटेड है जो वाटर और स्वेट रेजिस्टेंस ऑफर करता है। नेकबैंड ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट करता है और एक बार चार्ज पर 40 घंटे तक प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। Lava Probuds Aria 911 ईयरबड्स और Probuds Wave 921 नेकबैंड दोनों की स्पेशल लॉन्च प्राइस 999 रुपये रखी गई है। इन नए ईयरफोन्स की सेल 25 अगस्त से Amazon और Lava के ऑफिशियल ई-स्टोर पर शुरू होगी।

Lava Probuds Aria 911 और Probuds Wave 921 डुअल-टोन फिनिश के साथ आते हैं। Aria 911 TWS earphones स्टेम-स्टाइल डिजाइन में हैं और ओवल चार्जिंग केस के साथ आते हैं। इनमें 35ms लो-लेटेंसी मोड है। ईयरफोन्स IPX4 रेटेड हैं जो स्वेट और हल्के पानी के छींटों से बचाव करते हैं। नेकबैंड में एक साथ दो डिवाइसेज कनेक्ट कर सकते हैं।

इसके उलट Lava Probuds Wave 921 नेकबैंड एर्गोनॉमिक सिलिकॉन बॉडी के साथ आता है। इसमें 50ms लेटेंसी है और ज्यादा ड्यूरेबल IPX6 रेटिंग मिलती है।दोनों मॉडल्स ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट करते हैं और 10mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इनमें ENC फीचर भी है जिससे वॉयस कॉल क्लैरिटी बेहतर होती है और बैकग्राउंड नॉइज कम हो जाता है। वहीं Lava Probuds Wave 921 एक बार चार्ज पर 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। नेकबैंड भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिससे सिर्फ 10 मिनट चार्ज में 12 घंटे का प्ले टाइम मिल जाता है।

Tag: #nextindiatimes #LavaProbudsWave921 #ProbudsWave921

RELATED ARTICLE

close button