एंटरटेनमेंट डेस्क। राघव जुयाल (Raghav Juyal) स्टारर ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजय सिंह की मजेदार और एंटरटेनिंग दुनिया की झलक है। ‘किल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरने के बाद राघव जुयाल अब एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं। इस बार वह एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
ट्रेलर एक मज़ेदार सफर की झलक दिखाता है, जहां बड़े सपने, बेतहाशा अफरा-तफरी और अनगिनत कॉमेडी मिलकर हंसी से भरपूर मनोरंजन का तड़का लगाती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, मज़ेदार किरदार और भरपूर ड्रामा इसे एक शानदार फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं।ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प लाइन से होती है, ‘एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।’ इसी के साथ फिल्म पहले ही फ्रेम से बड़े-बड़े ड्रामे, ओवर-द-टॉप मोमेंट्स और भरपूर कॉमेडी का माहौल बना देती है।

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि सभी लोग अजय सिंह से मिलें। वह एक ऐसा किरदार है जो नाटकीय है, अप्रत्याशित है, बेझिझक है, पूरी तरह ओवर-द-टॉप है और बेहद मनोरंजक भी। इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी फिल्म देखते समय उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया।’
इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल हैं। फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के साथ-साथ चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।
Tag: #nextindiatimes #RaghavJuyal #BhaiTeraStarHai




