33 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 9, 2026

रातों-रात पलट गया खेल, Sensex में बंपर उछाल; निफ्टी 24000 के पार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर खत्म होने का ऐलान किया तो एक कारोबारी दिन पहले घरेलू मार्केट में कोहराम मच गया था, लेकिन इसका विदेशी निवेशकों ने फायदा उठाया जिसने आज शुरुआती कारोबार में रौनक बिखेर दी। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज Sensex और निफ्टी 50 दो-दो फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए थे लेकिन आज ये बढ़त के साथ खुले।

यह भी पढ़ें-ट्रंप की चेतावनी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी का बुरा हुआ हाल

इसके असर से आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गए तो निफ्टी 50 भी 24000 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट को सपोर्ट मिला। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:11 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 574.58 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 77,078.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 179.75 प्वाइंट्स यानी 0.75% के उछाल के साथ 24061.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 635.47 प्वाइंट्स उछलकर 77,139.07 और निफ्टी 194.75 प्वाइंट्स चढ़कर 24,076.80 तक पहुंच गया था।

घरेलू मार्केट को आज अधिकतर एशियाई बाजारों में कौनक से सपोर्ट मिला है। जापान के निक्केई 225 में डेढ़ फीसदी से अधिक, थाईलैंड के सेट कंपोजिट में 1% से अधिक तो सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में आधे फीसदी से कम बढ़त है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसैंग में करीब 1% की गिरावट है तो ताइवान के ताइवान वेटेड और चीन के शंघाई कंपोजिट में आधे फीसदी से कम गिरावट है।

आईटी सेक्टर में कोहराम मचा हुआ है और निफ्टी आईटी करीब 2% टूट गया है। हालांकि निफ्टी प्राइवेट बैंक की करीब 1% की बढ़त के साथ-साथ पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, और रियल्टी सेक्टर की रौनक ने मार्केट को संभालकर रखा है जिनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।

Tag: #nextindiatimes #Sensex #StockMarket

RELATED ARTICLE