मेष: चंद्रमा आज मीन राशि में द्वादश भाव में रहेंगे। आपका ध्यान आज विश्राम और आत्मचिंतन की ओर झुक सकता है। आपको भीड़-भाड़ से हटकर अपनी प्राथमिकताओं का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है। आज का राशिफल सुझाव देता है कि शांत समय का उपयोग आगे के बड़े कदमों के लिए अपनी ऊर्जा संचित करने में करें।
वृषभ :चंद्रमा मीन राशि में एकादश भाव में रहेंगे। आज मित्रों और समूह से जुड़ी गतिविधियां फायदेमंद हो सकती हैं। कोई करीबी आपके लक्ष्यों में सहयोग दे सकता है। आज का राशिफल आपको ऐसे लोगों के साथ जुड़ने का संकेत देता है जो आपके मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को साझा करते हों।
मिथुन :मिथुन राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद पाएंगे लेकिन सामाजिक और राजनीतिक मामलों में आपको आज परेशानी हो सकती है। आपको मान सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है।
कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है।
सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है।
कन्या: कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, ऐसे में आपके लिए बहुत ही जरूरी है कि आप आज वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। करियर और कामकाज के लिहाज से आज दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आज काम पर जा रहे हैं उनको सितारों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विरोधी आपके प्रभाव और कार्यकुशलता के आगे पस्त होंगे।
तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज अपना सभी काम धैर्य और संयम से पूरा करना होगा, उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। पिता और पिता तुल्य व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा।
मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है।
कुंभ :चंद्रमा आज मीन राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे। आर्थिक मामलों या आत्म-मूल्य से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। बजट तय करने या आय स्रोत की समीक्षा के लिए अच्छा समय है। आज का राशिफल याद दिलाता है कि आत्मविश्वास अक्सर स्थिरता से आता है।
मीन:चंद्रमा आज आपकी अपनी राशि, मीन में प्रथम भाव में रहेंगे। भावनाएं गहरी होंगी और अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा। शनि देव का प्रभाव सपनों के साथ जिम्मेदारी का संतुलन बनाने की मांग करेगा। आज का राशिफल आपको संवेदनशीलता और व्यावहारिक कदमों का संगम बनाने की प्रेरणा देता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)