टेक्नोलॉजी डेस्क। अक्सर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पानी या किसी भी तरह के लिक्विड से दूर रखने को कहा जाता है लेकिन REDMAGIC ने ऐसा अनोखा गेमिंग टैबलेट लॉन्च किया है, जिसमें लिक्विड बहेगा। इस लिक्विड या कहें कि कूलेंट की मदद से ही यह टैबलेट ठंडा रहेगा। इस लिक्विड-कूल्ड गेमिंग टैबलेट को Astra 2 नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि कंप्यूटर गेम्स को भी आसानी से टैबलेट पर ही चला सकता है। इस टैबलेट के पीछे आप बहते हुए लिक्विड को देख भी सकेंगे और यह बहता हुआ लिक्विड टैबलेट को गर्म होने से भी बचाएगा। इस टैबलेट को खास गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। टैबलेट की कीमत की बात करें, तो इसका बेस वेरिएंट जो कि 12GB+256GB के साथ आता है की कीमत 749 डॉलर यानी कि लगभग 62,800 रुपये है।

Astra 2 की खासियत सिर्फ लिक्विड कूलिंग ही नहीं है। इसमें 9-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट और 2.4K रेजोल्यूशन के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ-साथ एक रेडकोर R4 गेमिंग चिप भी मिलता है, जो गेमिंग के दौरान कस्टमाइजेशन में मदद करती है। यह टैबलेट दो वेरिएंट्स 12GB+256GB और 16GB+512GB में आता है और इसके ब्लैक और सिल्वर दो कलर ऑप्शंस उपलब्ध हैं।
इस टैबलेट में 8,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज होने के लिए दो सेल्स में बांटा गया है। यह 80W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। इसमें एक नहीं बल्कि दो USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं जो डिस्प्लेपोर्ट आउटपुट को सपोर्ट करते हैं। यह टैबलेट एंड्रॉइड 16 पर आधारित REDMAGIC OS 11 पर चलता है।
Tag: #nextindiatimes #REDMAGICAstra2 #technology




