30.1 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 19, 2026

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने वाले सावधान, बढ़ सकता है लिवर इन्फेक्शन का खतरा

लाइफस्टाइल डेस्क। बरसात का मौसम (Monsoon) आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इस दौरान रेस्पिरेटरी इंन्फेक्शन की समस्याएं भी काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इन दिनों हेपेटाइटिस का खतरा के मामले भी बढ़ने लगते हैं। “हेपेटाइटिस” का सीधा-सा मतलब होता है लिवर में सूजन।

यह भी पढ़ें-मानसून में बढ़ रहा इन दो खतरनाक बीमारियों का खतरा, मामूली सर्दी-जुकाम समझने की न करें गलती

यूं तो इस वायरस के कई सारे प्रकार हैं, लेकिन हेपेटाइटिस A और E ज्यादा खास हैं, क्योंकि ये सीधे दूषित खाने और पानी से फैलते हैं। ऐसे बरसात में जमा होने वाला पानी भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल में पाए जाते हैं। अगर जमीन के नीचे सीवेज पाइप लीक हो जाएं या नालियां ओवरफ्लो हो जाएं- खासकर मानसून की भारी बारिश के दौरान, तो संक्रमित सीवेज आसानी से पीने के पानी की सप्लाई में मिल सकता है। जब आप यह पानी बिना साफ किए पीते हैं, तो खुली आंखों से दिखाई न देने वाले ये वायरस आपके पाचन तंत्र में घुस जाता है और सीधे आपके लिवर पर हमला करता है।

जब वायरस आपके लिवर को संक्रमित करता है, तो आपका लिवर ठीक से खून को फिल्टर नहीं कर पाता। ऐसा होने पर आपको बहुत ज्यादा थकान, पेट दर्द, भूख न लगना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका सबसे आम संकेत पीलिया (जॉन्डिस) है, जिसमें आपकी त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता है और पेशाब का रंग बहुत गहरा हो जाता है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित:

हमेशा उबला हुआ या अच्छे RO/वॉटर प्यूरीफायर से साफ किया हुआ पानी ही पिएं।
सड़क किनारे मिलने वाला कच्चा खाना, पहले से कटे हुए फल और बर्फ वाली ड्रिंक्स न लें। ताजा बना और गर्म खाना ही खाएं, क्योंकि गर्मी से वायरस मर जाते हैं।
कुछ भी खाने से पहले और बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं।

Tag: #nextindiatimes #Monsoon #Lifestyle

RELATED ARTICLE