टेक्नोलॉजी डेस्क। देश भर में आज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ठप हो गई। सुबह से प्रॉब्लम हो रही थी लेकिन दोपहर होते-होते ऐप और साइट दोनों ने काम करना बंद कर दिया। लाखों यूजर्स अब फेसबुक को लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। कहीं-कहीं तो वेबसाइट ही नहीं खुल रही। मोबाइल ऐप ही एरर दिखा रही है। कहीं न्यूज फीड अपडेट नहीं हो रही तो कहीं अपने आप ही अकाउंट लॉगआउट हो रहा है।
यह भी पढ़ें-आ रहा है REDMAGIC Astra 2 टैबलेट, ‘पानी’ से होगा ठंडा; खेले जा सकेंगे हैवी कंप्यूटर गेम्स
19 जुलाई की सुबह अचानक Facebook से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई यूजर्स ने X समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तरीके से काम नहीं कर रही हैं। जैसे ही समस्या सामने आई, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या सिर्फ उनका अकाउंट प्रभावित हुआ है या फिर Facebook की सर्विस में कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई है।

फेसबुक डाउन होने के बाद अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ लोग अपने अकाउंट में लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप लोड होने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की कि उनका News Feed अपडेट नहीं हो रहा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उनका Facebook अकाउंट अचानक अपने-आप लॉगआउट हो गया, जिसके बाद दोबारा लॉगिन करने में भी परेशानी आ रही है।
फिलहाल यह समस्या कितने समय तक रहेगी, इसे लेकर Meta की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि बार-बार लॉगिन की कोशिश करने के बजाय कुछ समय इंतजार करें। यदि यह सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या है, तो कंपनी की ओर से इसे जल्द ठीक किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Facebook #FacebookDown




