17 C
Lucknow
Wednesday, January 28, 2026

कब्र से चोरी हो गई थी इस एक्टर की लाश, मां को भेजा गया था पागलखाने

एंटरटेनमेंट डेस्क। चार्ली चैप्लिन (Charlie Chaplin), जिन्हें दुनिया हंसाने वाले कलाकार के रूप में जानती है, उनका जीवन दुखों से भरा था। 16 अप्रैल 1889 को लंदन में जन्मे चैप्लिन का बचपन गरीबी में बीता। उनकी मां को पागलखाने भेज दिया गया था। उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। विवादों से घिरने के बाद उन्हें अमेरिका छोड़ने के लिए फोर्स किया गया था।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

फिल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) एक अमर नाम हैं। जब वह 14 साल के हुए तो तो उनकी मां को पागलखाने में भेज दिया गया था । चैप्लिन ने काफी छोटी उम्र से ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और म्यूजिक हॉलों का दौरा करने के बाद एक स्टेज कलाकार और कॉमेडियन के रूप में काम किया।

19 साल की उम्र में, उन्हें फ्रेड कार्नो कंपनी ने साइन कर लिया किया गया, जो उन्हें यूनाइटेड स्टेट ले गई। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के लिए खोजा गया और 1914 में कीस्टोन स्टूडियो में नजर आने लगे। उन्होंने जल्द ही ‘द ट्रैम्प’ को अपने स्क्रीन पर्सनैलिटी के रूप में अपना लिया।

चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) का निधन 88 साल की उम्र में 1977 में क्रिसमस के दिन हुआ था। चैपलिन के दफ्न होने के तीन महीने बाद उनकी कब्र से शव चोरी हो गया था। चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था। 1975 में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) को नाइट की उपाधि दी।

Tag: #nextindiatimes #CharlieChaplin #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button