स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की जीत से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। टॉप-3 टीमें प्लेऑफ (IPL playoffs) के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। इसमें गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स शामिल हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम है, लेकिन यह टीम इस साल सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें-IPL में क्यों चेक किए जाते हैं बल्लेबाजों के बैट? जानें क्रिकेट का ये खास नियम
सीएसके (CSK) की टीम आईपीएल के प्लेऑफ (IPL playoffs) में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में आए हैं। सीएसके के नाम प्लेऑफ (IPL playoffs) में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। उसने प्लेऑफ में 26 मैच खेले हैं और 17 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में टीम को हार मिली है।

मुंबई इंडियंस मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ (IPL playoffs) में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था। हालांकि, शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है।
हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। केकेआर की टीम प्लेऑफ में आठ बार पहुंची है। इसमें से तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही है।
Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #IPLplayoffs