ऑटो डेस्क। Lexus India ने अपनी 8th जेनरेशन की सेडान के सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वेरिएंट ES30h 66.10 रुपए(एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है और बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मॉडल कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट को बढ़ाता है। साल 1989 में LS मॉडल की शुरआत के बाद से ES, Lexus के मुख्य ग्लोबल मॉडल्स में से एक रहा है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki की Ninja 300 बाइक पर बंपर छूट, जानें इसके एडवांस फीचर्स
यह मॉडल ES 500e के साथ अपने एडवांस प्लैटफॉर्म और डिजाइन के तरीकों के शेयर करता है। नई ES350h आकार में पुराने मॉडल से बड़ी है। इसका लंबा व्हीलबेस, चौड़ाई इसे एक अच्छा रोड प्रेसेंज देते हैं। इसमें L-शेप्ड की लाइटिंग, सेफ एग्जिट असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक डोर लैच रिलीज जैसी नई तकनीकों को जोड़ा गया है। इसके अलावा, आपको व्हाइट नोवा, सोनिक टाइटेनियम, सोनिक क्रोम और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन देखने मिलते हैं। साथ ही, अब नए रंग SOU औ सोनिक कॉपर भी उपलब्ध होंगे।
ES 350h के इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे गाड़ी चलाने का आरामदायक अनुभव मिल सके। इसमें 14 इंच की HD टचस्क्रीन दी गई है जिसमें लेटेस्ट Lexus Interface मिलता है। साथ ही, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो गाड़ी से जुड़ी जानकारियों को दिखाता है।

गाड़ी में एक नया हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल किया गया है जो बहुत एफिशिएंट 2.5 लीटर वाले इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन, नए eAxle और लिथियम-आयन बैटरी को आपस में मिलाता है। यह हाइब्रिड सिस्टम जबरदस्त पावर, बेहतर माइलेज देता है। इसके अलावा, नई तकनीक ने बनी लिथियम-आयन बैटरी सेल की वजह से इसका डिजाइन छोटा और हल्का हो गया है।
ES350h में सबसे नया Lexus Safety System+ दिया गया है। इसके पूरे सेट में बेहतर प्री-कोलिजन सिस्टम (PCS), ऑल-स्पीड डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेनिंग असिस्ट और ड्राइव मॉनिटर शामिल हैं। इन सभी को इस तरह से बनाया गया है जिससे ड्राइवर को सतर्क रखने के लिए बिल्कुल इंसानी तरीके जैसी मदद मिल सके।
Tag: #nextindiatimes #LexusIndia #LexusES350h




