मेष: चंद्रमा और मंगल दोनों आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार में भावनाएं तेज हो सकती हैं और छोटे-मोटे झगड़े बढ़ सकते हैं। आपके मन में निजी जीवन और प्रोफेशनल लक्ष्य के बीच खींचतान रह सकती है। लेकिन चंद्रमा का दशम भाव पर दृष्टि डालना करियर के लिए पॉजिटिव संकेत है।
वृषभ :चंद्रमा आपके तृतीय भाव से गोचर कर रहा है, जिससे आपके बातचीत का तरीका इमोशनल हो सकता है। भाई-बहनों या पड़ोसियों से टकराव की संभावना है। साथ ही, छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। चंद्रमा की नवम भाव पर दृष्टि आपके भाग्य को एक्टिव कर सकती है। तृतीय भाव में नीच का मंगल भाई-बहनों के साथ तनाव ला सकता है।
मिथुन :आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव से गुजर रहें है, जिससे ध्यान परिवार और पैसों पर रहेगा। दशम भाव में उच्च शुक्र, बुध के साथ गोचर कर रहें है,जिससे करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आठवें भाव पर चंद्रमा की दृष्टि पुराने अनुभवों को जगा सकती है। करियर में रुकावटें महसूस हो सकती हैं। किसी से बातचीत आज सोच-समझकर करें। किसी पुराने निवेश से आज छोटा लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है।
सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को आर्थिक मामले में सावधानी रखने की सलाह है और बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करें। आपके घर में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य पूर्ण करें। हर मामले में फैसला आपके हित में आएगा। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।
तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।
धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है।
मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।
कुंभ :चंद्रमा आज छटे भाव में हैं। इसका मतलब है कि स्वास्थ्य और दिनचर्या पर फोकस जरूरी है। मंगल की उपस्थिति से खाने-पीने और एक्सरसाइज को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से भी मनमुटाव संभव है। सहकर्मियों से मतभेद होने पर वाद-विवाद से बचें। कामकाज में छोटी-छोटी गलतियां बड़ा असर डाल सकती हैं, इसलिए हर काम में सावधानी जरूरी है।
मीन:लग्न में शुक्र आपको प्रेम और रचनात्मक ऊर्जा से भर देंगें। आज आपकी कल्पनाशक्ति भी चरम पर रहेगी, इसलिए कला, लेखन या संगीत जैसे क्षेत्रों में नया आयाम मिल सकता है, जो लोग किसी रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन उनमें बहने की जगह उन्हें समझना जरूरी है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)