मेष:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य के शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।
वृषभ :आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के ना होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। आप अपनी लाइफ से संतुष्ट रहेंगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको बिजनस में कुछ नया करने का मन है तो इस सप्ताह आप यह काम कर सकते हैं।
मिथुन :मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक लाभ और तरक्की से भरा होगा। इस सप्ताह सोचसमझकर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी नई शुरुआत को लेकर मन संशय में रहेगा। आर्थिक व्यय भी अधिक हो सकते हैं एवं कोर्ट आपके कोर्ट कचहरी के मामले भी हल हो सकते हैं। जब आप अपने पर भरोसा कर उस पर अमल करेंगे। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस सप्ताह की गई यात्राएं आपके लिए तरक्की देने वाली होंगी। सप्ताह के अंत में अपने प्रियजनों के साथ आपसी संबंधों में सुधार होगा। संतान द्वारा भी सुख प्राप्त होगा।
कर्क :कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। आर्थिक मामलों में भी धन आगमन के शुभ संयोग बनेंगे एवं आप अपने प्रियजनों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं उनसे आपको काफ़ी अटेंशन भी मिलेगा। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान बहुत पजेसिव होना आपके लिए नुकसान देने वाला हो सकता है। रिलैक्स होकर यात्रा करेंगे तो सुखी रहेंगे। सप्ताहांत में की गई मेहनत आपके लिए भविष्य में सुंदर संयोग लेकर आएगी।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
कन्या:कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में आपके लिए तरक्की के शानदार योग बन रहे हैं। वीकेंड पर कहीं कहीं बाहर घूमने फिरने का मन भी बना सकते हैं। यात्राओं द्वारा सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं यात्राएं मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। आर्थिक मामलों में सुधार होंगे। इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार आएंगे एवं तंदुरुस्ती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ परेशानी बढ़ सकती है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है। सप्ताह के अंत में किसी भी उलझन को बातचीत द्वारा सुलझाएंगे तो बेहतर होगा।
तुला:तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल होता जाएगा एवं धन आगमन के शुभ संयोग भी बनेंगे। किसी महिला की मदद से धन वृद्धि के संयोग बन सकते हैं। सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं इस सप्ताह आपको कई हेल्थ ऐक्टिविटी के ऑप्शन समझ में आएंगे एवं उन पर अमल करने से शुभ परिणाम भी सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बात पर भरोसा कर निर्णय लेना आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध में किसी समाचार को सुनकर आप दुखी हो सकते हैं। यात्राओं को टाल देना बेहतर होगा।
वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा अन्यथा अधिकारी प्रमोशन में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उस मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा वह संपत्ति भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।
कुंभ :आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्य क्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।
मीन:आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)