पटना। मोकामा (Mokama) में सोनू सिंह के सरेंडर के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने भी सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कई थानों की पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहुंच चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही अनंत सिंह ने कोर्ट (court) में सरेंडर कर दिया।
यह भी पढ़ें-अनंत सिंह फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर सोनू समेत 2 गिरफ्तार
अनंत सिंह (Anant Singh) ने पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। वो अपने समर्थकों और वकीलों की टीम के साथ बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा। वहीं, इससे पहले सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) पर बुधवार को नौरंगा गांव में हमला हुआ। विरोधियों ने उन पर और उनके समर्थकों पर गोलियाँ चलाईं। अनंत सिंह (Anant Singh) के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगभग 60-70 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से फायरिंग की बात कही जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जड़ एक पंचायती विवाद बताया जा रहा है, जिसमें अनंत सिंह ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू के घर गए थे। हमले का आरोप ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एके-47 से भी गोली चलने की बात कही जा रही है।
Tag: #nextindiatimes #Mokama #AnantSingh




