एंटरटेनमेंट डेस्क। सनी देओल की फिल्म ‘Ikka’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह एक कोर्टरूम लीगल थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका निर्देशन और निर्माण सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में सनी के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में हैं। इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें-धुरंधर की सफलता के पीछे है इस महिला का दिमाग, नाम जानकर नहीं होगा यकीन
इक्का की शुरुआत दो जगह से होती है। एक जगह सनी देओल और दीया मिर्जा की बेटी एक बीमारी से जूझ रही है। दूसरी तरफ अक्षय खन्ना के साथ कार में नजर आने वाले लड़की बुरी तरह घायल सड़क किनारे मिलती है। अब सनी देओल एक नामचीन वकील हैं जो केस हारते नहीं हैं. इसलिए उन्हें इक्का कहा जाता है। अब सनी देओल को एक मजबूरी की वजह से अक्षय खन्ना का केस लड़ना पड़ता है। उनकी बेटी, अक्षय खन्ना और इस मजबूरी का कनेक्शन होता है। तो क्या इक्का इस बार मजलूमों को इंसाफ नहीं दिला पाता है। यही फिल्म की कहानी है।

अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत बनकर जो भी किया वो इतिहास बन गया। धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना की ये कोई पहली फिल्म है तो उन्होंने अच्छा काम किया है, लेकिन शानदार जैसा नहीं। सनी देओल ठहरे ढाई किलो के मुक्के वाले। तो वो वकील और परिवार के बीच शांति के साथ चीजों को सुलझाते हुए थोड़ा मायूस कर देते हैं। अब सनी पाजी हैं तो ढाई किलो का हाथ तो चलना ही चाहिए, फिर चाहे वो विलेन पर हो या डायलॉग में तिलोत्तमा शोम ठीक-ठाक है और दीया मिर्जा भी ओके हैं।
अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो इस फिल्म को जरूर अपना सकते हैं, लेकिन दामिनी जैसा माहौल और एनर्जी की कतई उम्मीद मत करिएगा। फिल्म ओटीटी पर है तो आराम से फुर्सत में देखी जा सकती है लेकिन कोई बहुत बड़ी उम्मीद मत रखिएगा, निराशा हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Ikka #SunnyDeol




