स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का कप्तान बनना लगभग तय है। उन्हें नवंबर 2024 की नीलामी में LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत एलएसजी के दूसरे कप्तान होंगे।
यह भी पढ़ें-IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, LSG ने 27 करोड़ में खरीदा
इससे पहले केएल राहुल ने 2022 से 2024 तक इस टीम की कप्तानी की थी और टीम पहले दो सालों में प्लेऑफ में भी पहुंची थी। हालांकि 2024 में टीम सातवें स्थान पर रही और एक मैच के दौरान कप्तान राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच टीवी पर गंभीर बहस होती देखी गई। इसके बाद राहुल ने नीलामी की ओर रुख किया, जहां इस बार उन्हें पंत (Rishabh Pant) की पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।

यह दूसरी आईपीएल टीम होगी जिसके (Rishabh Pant) पंत कप्तान होंगे। इससे पहले उन्होंने 2021, 2022 और 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी की थी। 2023 में वे चोट के कारण नहीं खेल पाए। कप्तानी के कारण ही पंत ने दिल्ली छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि दिल्ली उन्हें रिटेन तो करना चाहती थी, लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहती थी।
एलएसजी ने सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन किया। इसके बाद नीलामी के दौरान उन्हें डेविड मिलर, मिशेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे विदेशी खिलाड़ी मिले। पूरन के साथ ये तीनों खिलाड़ी भी कप्तानी के विकल्प थे, लेकिन अंत में फ्रेंचाइजी ने (Rishabh Pant) पंत के साथ जाने का फैसला किया।
Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #RishabhPant