34.3 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 24, 2026

सिद्धार्थनगर: अंतिम संस्कार में गए 3 युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दाह संस्कार में आए तीन युवक बाणगंगा नदी में डूब गए जिनकी तलाश अब भी जारी है। मामला शोहरतगढ़ तहसील बरैनी बैदौली घाट का है। इस हादसे में 18 वर्षीय शिवा, 18 वर्षीय रवि, और 19 वर्षीय मोनू अभी भी लापता है। लापता तीनों युवक शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मधवापुर टोला मिझुनिया गांव के निवासी है।

यह भी पढ़ें-सरकारी परिसर में रह रहे लोगों को लेकर सवाल, अधिशासी अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

घटना आज दिन में 1:30 बजे उस वक्त हुई जब ये तीनों युवक ग्रामीणों के साथ कंचन नाम की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने बेदौली घाट आए थे। क्रियाकर्म के बीच नदी में उतरे तीनों युवक गहरे पानी मे और तेज बहाव में चले गए और बहने लगे। उन्हें बहता देख लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते न उन्हें सफलता नहीं मिली।

तीनों युवकों के परिजनों ने बताया बच्चे गांव में हुई एक मौत को मिट्टी देने नदी पर गए थे वहीं पर गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली उन्होंने प्रशासन से उनके बच्चे को खोजने कि जल्द से जल्द अपील की।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजी अभियान लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। मौके पर मौजूद एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें बचाने के लिए लगातार स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद सेखोजी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गोरखपुर और जिले के बांसी में मौजूद एसडीआरएफ की टीमों को भी सूचना दी गई है। आधे घंटे के अंदर वे पहुंच जाएंगे। फिर एसडीआरएफ की दोनों टीमें बृहद रूप से इन बच्चों को के खोजने का अभियान चलाएंगे।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #river

RELATED ARTICLE