मेष:मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं और आपको कारोबार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की होगी और कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं। भौतिक विकास के अच्छे योग हैं आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और आपकी तरक्की होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ :वृषभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए कहीं बाहर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी तरक्की होगी और आपको कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से आपको पूरा दिन शानदार रहेगा। किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। कार्यालय में भी आपके लिए काफी शानदार माहौल रहेगा।
मिथुन :मिथुन राशि के लेागों का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपकी बात को मानेंगे। आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी और नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क :कर्क राशि के लोगों के दिन काफी सृजनात्मक है और आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपकी मदद करेंगे। रात्रि में शादी में जाने का अवसर मिल सकता है और आपको इसमें खुशी मिलने के साथ ही आपका मन भी काफी प्रसन्न होगा।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको हर कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। आपकी तरक्की होगी और मन काफी प्रसन्न होगा। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में और भी सुधार होगा और आपकी तरक्की होने से खुशी होगी।
तुला:तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी लाभकारक है। आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। काफी समय से लटका कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। आपके संबंधों में नयापन आएगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपका कोई नया काम आरंभ हो सकता है और बिजनस में भी आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके लिए आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता बढ़ेगी। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।
कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। कुंभ राशि वालों के कल पिता के मार्गदर्शन में किए गए सभी कार्य सफल होंगे और किसी दोस्त की मदद के लिए आगे भी आएंगे। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आप पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आप समय निकाल पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कल अच्छे परिणाम मिलेंगे, आपको मेहनत का फल मिलेगा।
मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)