20.5 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, जिंदा जले चार लोग

गुरुग्राम। गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर-10 के सरस्वती एनक्लेव में देर रात एक मकान में शॉर्ट सर्किट (short circuit) से आग लग गई। हादसे में चार युवक जिंदा जल गए। दमकल विभाग (fire brigade) की टीमों ने आग पर काबू पाकर चारों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम (postmortem) के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात शूटर्स गिरफ्तार

मृतकों की पहचान नूर आलम, मुस्ताक, अमन और साहिल के रूप में हुई, जो बिहार के रहने वाले थे और गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे। सभी 20 से 30 वर्ष की उम्र के बीच थे। वे इस मकान में किराए से रहते थे। पुलिस (police) ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बता दें कि गुरुग्राम (Gurugram) सेक्टर 10 के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट (short circuit) से मकान में आग लग गई। जिससे चार लोग जिंदा जले गए। यह घटना देर रात घटी। दमकल विभाग (fire brigade) की टीमों ने आग पर काबू पाकर चारों शवों को बाहर निकालकर मॉर्चरी में रखवाया।

चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे, जो जे ब्लॉक हवा महल के नजदीक किसी किराए के कमरे में रह रहे थे। घटना के समय इनके परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। गुरुग्राम (Gurugram) के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में आग की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे की है। सूत्रों के मुताबिक सभी मृतक एक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। मरने वालों में एक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार मनाने घर गए थे।

Tag: #nextindiatimes #Gurugram #shortcircuit

RELATED ARTICLE

close button