39.3 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

ओडिशा में तूफान ‘डाना’ देने वाला है दस्तक, 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा

ओडिशा। Cyclone Dana मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात (cyclone) धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। इसे 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट (coast) से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा (Odisha) में 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी।

यह भी पढ़ें-वियतनाम में तूफान ‘यागी’ का कोहराम, अब तक 254 की मौत; कई लापता

जानकारी के अनुसार जब Dana चक्रवात तट से टकराएगा तो समुद्र में हवा की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे होगी। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने यह जानकारी दी है। आईएमडी डीजी ने कहा कि मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के पास पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर सक्रिय है। यह सोमवार को कम दबाव के क्षेत्र तब्दील हो जाएगा।

यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 22 अक्टूबर को एक गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा। 23 अक्टूबर को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर Dana के चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 24 अक्टूबर को यह ओडिशा (Odisha)-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा। जब यह तट को छूएगा तो समुद्र के ऊपर हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर होगी।

संभावित Dana चक्रवात (cyclone) के प्रभाव से समुद्र अशांत रहेगा। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। मछुआरों को 21 अक्टूबर तक अंडमान सागर में जाने से रोक दिया गया है। मछुआरों को 23 अक्टूबर तक बंगाल की मध्य खाड़ी में और 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में जाने की अनुमति नहीं होगी। IMD के महानिदेशक ने कहा कि जो मछुआरे समुद्र में हैं उन्हें 21 तारीख तक लौट जाना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #IMD #Dana #cyclone

RELATED ARTICLE

close button